बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


उमरेठ नगर की हृदय स्थली नेहरु चौक में स्थित क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केन्द्र श्री माता मंदिर उमरेठ में शारदेय नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष नगरवासियों द्वारा मनोकामना पूर्ति कलश प्रज्ज्वलित किये जाते हैं जिसके लिये अस्थाई रूप से कक्ष का निर्माण कर उसमें कलश प्रज्ज्वलित किया जाता था। समस्या को देखते हुये मंदिर के पास ही स्थित भूमि भूमिस्वामी श्री गोंडु साव अहिल्या दद्दू साव अहिल्या परिवार की ओर से कलश कक्ष निर्माण हेतु दान की गई थी। जिसका मंदिर समिति सहित नगरवासियों ने भूमिपूजन कर कलश कक्ष का निर्माण प्रारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष संदीप सोनी रितेश चौरसिया सचिन साहू, राजेश जैन सुजीत दुबे जनपद सदस्य राधा साहू नारायण चौरसिया, सुरेश कुशवाहा, रामभरोस चौरसिया उमरेठ थाना ASI बलवंत कौरव गेंदराम सोनी सुभाष साहू, कृष्णकांतपाल सहित नगर के धर्मप्रेमी बंधू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..