Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन गैरतगंज

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के महलपुर पाठा में 19 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी। यहां विवाह समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन हो सकेंगे।
सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम भी प्राथमिकता से कर रही है। सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हुए उनके विकास और कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। गांव में माताओं बहनों को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन शुरू किया गया है जिसमें गांव के प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा गांव-गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को गांव में ही उपचार उपलब्ध हो सके। गांवों को को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है बच्चों को बेहतर व्यवस्था पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए नवीन स्कूल खोले जा रहे हैं तथा उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। चाहे किसान की बात हो, युवाओं की बात हो, महिलाओं की बात हो, हमारे वृद्धजनों की बात हो, सभी के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसडीएम श्रीमती संघमित्रा बौद्ध सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे