Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 9, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले से सटा सातरुंडा चौराहा पर बड़ा हादसा रविवार शाम 5 बजे के करीब हो गया था। यहां एक ट्राले ने मोटरसाइकिल वालों को बचाने के लिए सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 8 से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रतलाम से 30 किलोमीटर दूर लेबड़ नयागांव फोरलेन पर धार जिले के बदनावर से दस से बारह किलोमीटर दूर सातरुंडा के चौराहे पर यह बड़ा हादसा हुआ है। बताया जाता है कि टायर फटने से ट्राला बेकाबू हो गया था। इस दौरान वाहन ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। घायलों को जिला रतलाम चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां उनका उपचार शुरू किया गया है। सड़क हादसे में 5 के शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्राले की गति काफी तेज थी। अचानक मोटरसाइकिल वाला आने से अनियंत्रित होकर ट्राले ने सड़क किनारे बस के इंतजार में बैठे लोगों को कुचल दिया है। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। और वे ट्राले की चपेट में आ गए हैं। मौके पर हादसे के शिकार लोगों के क्षत-विक्षत शव पड़े थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच चुके थे। उल्लेखनीय है कि सातरुंडा चौराहा जिले का व्यस्त चौराहा है। यहां अक्सर तेज गति से आते वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। यहाँ पर पहले भी अनेक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। चौराहे पर चारों तरफ से अनियंत्रित गति से वाहनों की आवाजाही लगी रहती हैं। लेकिन इस और जिम्मेदार का कोई ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है। मृतक व घायल हुए लोग प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे थे। ट्रक ने मौत बनकर कुचला हैं। उन्हें मौत के घाट उतारा हैं। जानकारी के अनुसार रतलाम से इंदौर की ओर भैंस लेकर जा रहा ट्राला शाम करीब 5:00 बजे सातरुंडा चौराहे पर अनियंत्रित हो गया था। बाइक सवार सहित किनारे पर बने यात्री प्रतीक्षालय में बैठे लोगों को चपेट में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचने के साथ-साथ हाहाकार मच गया था। आसपास जमा लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। ट्राले की चपेट में आने से मौके पर ही 8 से 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी हैं। प्रशासन के आला अधिकारी व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। व अस्पताल में भी पहुंच कर लोगो के हालचाल भी लिए। घटना स्थल पर लावारिस हालत में एक बालिका भी मिली है। आशंका है कि बच्ची इस हादसे में हताहत हुए लोगो की ही हो सकती हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। क्रेन मंगवा कर ट्रक को साइड में किया गया हैं। सातरुण्डा से कुछ ही दूरी पर 12 दिन पहले हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हादसे के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा का कोई इंतजाम नही हो पाया है। जिसको लेकर लोग शासन-प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं। इसको लेकर लोगों में कॉफी आक्रोश है।