इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

महाकाल मंदिर के आभामंडल से प्रभावित महिलाएं फ़िल्मी गानों पर थिरकते हुए वीडियो बनाने से अपने आप को नहीं रोक सकीं
मंदिर परिसर के विश्रामधाम परिसर में फिल्मी गीतों पर वीडियो बनाने वाली कोई महिला श्रद्धालु नहीं…बल्कि सुरक्षा में तैनात चौकीदार (सुरक्षाकर्मी) हैं
वर्षा नवरंग और पूनम सेन नामक महिला चौकीदार एसकेएस कंपनी के माध्यम से मंदिर की सुरक्षा में तैनात थीं
महिला चौकीदारों के इन वीडियो के वायरल होते ही ठेकेदार कंपनी ने दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों को घर का रास्ता दिखाते हुए नौकरी से हटा दिया है
ये पहला मामला नहीं कि जब फ़िल्मी गानों पर थिरकते हुए मंदिर परिसर में वीडियो बना किसी ने वायरल किया हो
पहले भी कई बार ऐसा हुआ है….लेकिन किसी कर्मचारी का ऐसा करना पहली बार हुआ है
वैसे सुरक्षा के इंतज़ाम को लेकर भी कोई पुख़्ता इंतज़ामात नहीं हैं मंदिर में
कई बार तो खुद श्रद्धालु ये शिक़ायत कर चुके हैं कि जिस तरह से मंदिर में चेकिंग होनी चाहिए वैसी हो नहीं रही है
सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती में भी खेल खेले जाते रहे हैं…और न्यौछावर हावी होती है सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदार ठेकेदार कंपनियों की तैनाती पर

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ