बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



जुन्नारदेव-: गत दिवस कन्हान कोयलांचल के भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय में विशाल नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर संयुक्त रूप से फागुनी महिला मंडल कन्हान क्षेत्र, विप्स, क्षेत्रीय कल्याण समिति कन्हान क्षेत्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के सहयोग से आयोजित किया गया। इस विशाल महिला नसबंदी शिविर में कुल 185 महिलाओं की दूरबीन पद्धति से सफल नसबंदी शल्यक्रिया डॉ अजय कुमार नायक के द्वारा की गई। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन कन्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी रामाराव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर में परासिया स्थित सेवादूत क्लीनिक के स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं वेकोली से सेवानिवृत्त डॉक्टर अजय कुमार नायक ने बढ़ती जनसंख्या के बीच महिला नसबंदी शिविर की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर केंद्रित अपना उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रविंद्र बाथम भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की समाप्ति पर समस्त 185 महिला हितग्राहियों को कन्हान क्षेत्र की फागुनी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बी रामाराव द्वारा उपहार भी वितरित किए गए ।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय चिकित्सालय की प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराधा बसु के द्वारा किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है