Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन:—मनावर।

विओ:—
विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन मेला मैदान में आज विशाल निःशुल्क
स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र शिविर का आयोजन हुआ ।
परम पूजनीय महाराज दिव्य चंद्र विजय जी महाराज सा एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा मां सरस्वती पर पुष्पमाला से माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया । महाराज साहब द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ “मां सरस्वती” की स्तुति की गई।
इंडेक्स हॉस्पिटल के 30 डॉक्टरों एवं दृष्टि नेत्रालय के तीन चिकित्सकों की टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। दृष्टि नेत्रालय दाहोद के चिकित्सकों द्वारा 170 मरीजों की आंखों का उपचार किया था, जिसमें 53 मरीजों को मोतियाबिंद होने से दाहोद ऑपरेशन के लिए भेजा गया। वही 500 से अधिक मरीजों का उपचार इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर के चिकित्सकों द्वारा किया गया। गंभीर बीमारियों के लिए 40 मरीजों को चिन्हित किया गया जो इंदौर भेजा जाएगा। निःशुल्क शिविर में हड्डी रोग, महिला रोग विशेषज्ञ, मनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अखिलेश , डाक्टर रजनी जैन, बीएमओ बी एल चौहान ने भी अपनी सेवाएं दी । भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपील तिवारी , एस डी एम श्री भूपेंद्र रावत, तहसीलदार के सी खतेडिया जी भी उपस्थित थे। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र शिविर के प्रभारी प्रमुख योगेश जख्मी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
जे पी सेन ने आभार माना।