Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन

अलीराजपुर पुरानी पेंशन बहाली योजना संगठन, के द्वारा स्थानीय सुरेन्द उद्यान गार्डन में पेंशन की बात चाय के साथ पर चर्चा ,का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश सचिव राजेश आर वाघेला ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और संघर्ष करो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए स्वामी जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत मैं भी कहूंगा उठो जागो और संघर्ष करो जब तक की हमे पुरानी पेंशन ना मिल जाए वह वक्त आ चुका है जब सरकार कर्मचारी की मांगों,व हितो का ध्यान रखती है कर्मचारी को चाहिए अपनी पूरी शक्ति , मनोबल के साथ एकजुट हो जाए और इस पेंशन की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दें यह वर्ष पेंशन की लड़ाई के लिए निर्णायक साबित होगा आप सभी संगठन में विश्वास सहयोग बनाए रखें निश्चित हम अपने लक्ष्य पुरानी पेंशन को हासिल करके रहेंगे l संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द चौहान ने कहा संगठन में शक्ति है हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा उन्होंने कहां नव वर्ष जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में हम जिले पेंशन हेतु जागरूकता महारैली का आयोजन करेंगे l बैठक में मोनिका निगवाल, गणपतसिंह चौहान, शिवराज डावर, अर्जुनसिंह गूथरिया ,अंजीश वाघेला, दिलीप सोंधिया, दीपक गौड, संदीप चौहान, लियाकत अली मोमिन, तरल पध्या आदी ने अपने विचार रखें इस अवसर पर राजू बघेल, अजहर अहमद ,मानसीह कनेश, दिनेश रावत, सुमेरसिंह सोलंकी, राय सिंह गौड़, रणजीत मौर्य ,प्रकाश चौहान ,सुमेरसिंह चौहान ,मुकामसिंह बघेल जितेंद्र सिंह किराड, रणजीत मौर्य ,भाव सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे l