स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा समय सीमा वाले विभागीय लंबित पत्रों, सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा विभागीय गतिविधियों और कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर दुबे ने विभागवार जिला अधिकारियों से सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रत्येक लंबित प्रकरण पर ध्यान दें। प्रतिदिन निराकरण संबंधी कार्यवाही की समीक्षा करें तथा संतुष्टि के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर दुबे ने नवम्बर माह की लंबित शिकायतों तथा 50 दिवस की समयावधि से अधिक समय की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए आगामी 10 दिवस में प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाईन में अधिक संख्या में शिकायते लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर जल्द से जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने जिले में खाद वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण किया जाए। साथ ही निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों तथा गोदामों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने नहरों के माध्यम से फसलों की सिंचाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि अंतिम छोर के किसानों तक पानी पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। इनके अतिरिक्त कलेक्टर दुबे द्वारा पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, राजस्व, कृषि सहित अन्य विभागों की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है