महेंद्र चौहान रिपोर्टर

प्राप्त जानकारी अनुसार पारा के समीप स्थित ग्राम झुमका से लोगों ने लाइनमैन कन्हैया लाल की लिखित शिकायत पारा चौकी प्रभारी के नाम आवेदन के माध्यम से की है। जिसमें लोगों ने बताया कि ठंडे की फसल लेने के लिए टेंपरेरी कनेक्शन लिए जाते है जिसकी रसीद बिजली वीभाग के बीट प्रभारी द्वारा का टी जाती है लेकिन लोगो का कहना है कि लाइनमैन कन्हैया लाल और ऐसे ही अन्य लाइनमेनो द्वारा बिना रसीद दिए ही टेंपरेरी कनेक्शन के नाम पर पैसा गोल कर दिया जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ । झुमका के किसानों ने बीट प्रभारी कन्हैया लाल से अपनी मोटर की जमा की गई राशि की रसीद मांगी गई तो लाइनमैन कन्हैया लाल द्वारा गरीब व अनपढ़ किसानों को जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज की गई है। तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते हो। आदि अनेक तरह की बाते गाव के लोगो को कहीं। और कन्हैयालाल लाइनमैन का कहना है कि तुमको रसीद का क्या काम है तुम्हारा बीट का प्रभारी में हूं मैं सबको जवाब दे दूंगा। तुम बस पैसे लाओ जिसके चलते अनपढ़ नासमझ किसान लोग अपने एरिया के बीट प्रभारी लाइनमैन को ही भगवान समझते हैं। और उसके अनुसार काम करते रहते हैं। लेकिन आज मोटर जप्त करने आई टीम ने रसीद मांगी तब ग्राम झुमका के किसानों द्वारा कन्हैयालाल लाइनमैन की शिकायत मौके पर पहुंची टीम को की गई। और ग्राम झुमका के लोगो ने कन्हैयालाल द्वारा रसीद न देने के कारण लाइनमैन के ऊपर कार्रवई करने के लिए पारा चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत की ।शिकायत कर्ताओं में थान सिह पिता राम सिंह डावर, सेकड़िया पिता रुमाल डावर, पिता गुमान डावर, मुकेश पिता भुवान चौहान, कुवर सिंह पिता जाम सिंह डावर और कूवर सिंह पिता केरम सिंह द्वारा कि गई सभी निवासी झुमका है।
पारा से की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है