मोहन शर्मा रिपोर्टर


म्याना में आज एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ गुना के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें 108 कलशो से कलश यात्रा निकाली गई ,जिसमें माताओं, बहनों,व ग्रामीणजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथी यह कलश यात्रा म्याना के मुख्य मार्गो से होती हुई थाना के सामने म्याना मैं पहुंची इसमें रथ पर माता गायत्री के रूप में एक बाल कन्या को बिठाया गया साथी मां गायत्री के भजनों पर यह कलश यात्रा निकाली गई आपको बता दे कि। यह 24 कुंडी गायत्री यज्ञ दिनांक 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा यहां प्रतिदिन हवन पूजन यज्ञ सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा म्याना के आसपास सभी ग्रामीण जनों ने इस कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथी म्याना के गणमान्य नागरिकों ने भी इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म का लाभ उठाया कार्यक्रम स्थल पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद पूजन ,आरती, प्रवचन हुए कल से हरिद्वार से पधारे संतों एवं आचार्य द्वारा महायज्ञ करवाया जाएगा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है