Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वर्षों से जमे अतिक्रमण को नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने गोचर भुमि से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायत कर कब्जा हटाने की लगाई थी गुहार

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -खुटपला समीपस्थ मजरे धनतलाव के तालाब की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 14, 17, 18, 19, 20, 21,23,26. 24. 25, 15, 16, 23, 26, 39, 40, 41, 12,42 / 2 उक्त गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों के द्वारा जनसुनवाई मे आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई थी। जिस पर मंगलवार को नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने दल बल के साथ मौके पर आकर उक्त सर्वे नंबर की भूमि से अतिक्रमण हटाया। नायब तहसीलदार शर्मा ने बताया कि उक्त शासकीय भूमि पर जगदीश पिता मोतीलाल निवासी ग्राम खुटपला के द्वारा कब्जा कर फसल बोई गई थी। फसल को हटाकर उक्त भूमि पर से कब्जा हटाया गया। शर्मा ने बताया की करीब 40 से 50 बीघा के करीब भूमि होगी जिस पर कई वर्षों से कब्जा था जिसको आज मुक्त करवाया।इस कार्रवाई से आम जनता में खुशी दिखाईं दी । ग्रामीणों द्वारा 29-11-2022 को धार जनसुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर भुमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन देकर की मांग की थी।