बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

नगर परिषद चांदामेटा बुटरिया में दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को महिला स्वसहायता समूह की बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से श्री गोविन्द बजोलिया ढह जी अध्यक्ष, श्रीमति गीता मांझी जी मुख्य नगर परिषद अधिकारी, श्री सुशील जायसवाल जी सांसद प्रतिनिधि, श्री राकेश शर्मा जी विधायक प्रतिनिधि, एवं परिषद के कर्मचारी श्री रामलाल दुवे जी, श्रीमति रहीसा जी, उपस्थित हुए और बैठक का संचालन श्री गोविन्द बजोलिया जी अध्यक्ष द्वारा किया गया और महिला स्वसहायता समूह से चर्चा जिसमें महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की समस्या सुनी गई और उसके समूह को संचालित महिलाओं की आर्थिक स्थिति का केसै सुधार हो इस और भी चर्चा किया गया और स्वसहायता समूह द्वारा जो बच्चों के लिए भोजन बनाया जा है उसकी भी समीक्षा की गई और स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए और छोटे-छोटे रूप में और क्या कर सकते हैं जिससे उनके आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो इस और भी उनकी राय लिया गया और आगे इस और नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा विशेष ध्यान देते हुए उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी जिससे स्वसहायता समूह की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो और शासन-प्रशान की विभिन्न योजनाओं को शीघ्रता पूर्ण उन स्वसहायता समूह को दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी और परिषद के द्वारा पूर्ण रूप से स्वसहायता समूह की सहायता की जायेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है