
रहटगाॅव -मुस्लिम समुदाय के युवक ने की नाबालिग युवती से छेड़छाड़ विरोध में बाजार बंद

हरदा -रहटगांव मुस्लिम समुदाय के युवक के द्वारा हिंदू नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर हिंदू संगठन सहित अन्य संगठन के लोग सैकड़ों की संख्या में पुलिस थाना रहटगांव पहुंचे जहां पर उन्होंने थाना प्रभारी मनोज उइके को जानकारी दी कि ग्राम की एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ मुस्लिम समुदाय के युवक साहिल खान के द्वारा की जाती है।

इस मामले को संज्ञान में लेकर एफ आई आर के निर्देश दिए इस मामले में रहटगांव निवासी अमित गौर के द्वारा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई ग्राम के साहिल खान ,कयूम खान, अख्तर खान एवं पप्पू को मेरे द्वारा बताया गया कि आप के लड़के के द्वारा ग्राम की हिंदू नाबालिक लड़की से आए दिन छेड़छाड़ की जाती है ।


इसे वह न करें इस बात को लेकर चारों ने मेरे साथ मारपीट गाली गलौज कर मेरे साथ बदतमीजी की और कहा कि तेरे से जो बने वह कर ले इस बात से नाराज होकर हिंदू संगठन सहित सभी लोगों ने थाना प्रभारी से कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रहटगांव बाजार बंद करने का आह्वान किया । वही इस मामले में थाने में नाबालिक किशोरी के द्वारा भी मुस्लिम युवक साहिल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। शिकायत में छेड़छाड़ परेशान एवं आए दिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम फेसबुक पर परेशान करना रिपोर्ट दर्ज कराई ।

रहटगांव थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 D,506,11/12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वही मारपीट के मामले में आरोपी के दो चाचाओ की गिरफ्तारी की जा चुकी है । वहीं पुलिस के वरिष्ठठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर सुरक्षा की दृष्टि से टिमरनी से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सुशील पटेल पुलिस बल केे साथ रहटगांव पहुंचे वही एसडीओपी भी रहटगांव थाने पहुंचे है।
——
ब्यूरो चीफ हरदा
चौहान यशवंत सिंह की रिपोर्ट✍️

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*