Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 में हुई वारदात, साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट*

विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 में धारदार हथियार से हमला कर साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे की है। कहा सुनी से उपजे विवाद के दौरान युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी मुताबिक घर के समीप लकड़ी रखने के विवाद पर किशन बर्मन पिता अर्जुन बर्मन उम्र 18 वर्ष बर्मन अपने जीजा संदीप बर्मन पिता रमेश बर्मन से भिड़ गया और मारपीट करने लगा। इसी दौरान किशन ने धारदार हथियार से संदीप के गले में हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी उमराव सिंह, टी आई विजय सिंह बघेल, कैमोर थाना प्रभारी मंजू शर्मा, विजयराघवगढ़ और बरही के पुलिस अमले के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कार्यवाही प्रारंभ की। पंचनामा आदि की कार्यवाही उपरांत मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़वाने वाले को 5 हजार रुपए नगद देने की घोषणा की है।
👉🏻मृतक ने चाचा की लड़की से किया था विवाह
गौरतलब है की कुछ माह पूर्व ही मृतक संदीप बर्मन ने अपने चाचा अर्जुन बर्मन की लड़की यानी अपनी चचेरी बहन से ब्याह कर लिया था। युवक की हत्या के पीछे उक्त रंजिश भी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना गंभीरता से कर रही है।

कटनी से एरिया रिपोर्टर एरिया दीपांशु सोनी की खास रिपोर्ट