Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बदनावर सिविल अस्पताल परिसर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत बदनावर सिविल अस्पताल के परिसर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे।

1.मध्यप्रदेश के एन.एच.एम.के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य राज्यों की भांति नियमित किया जावे। एवं सी.एच ओ. को एम.एल.एच.पी.केडर में नियमित किया जाए। और एन.एच.एम.के समस्त प्रोग्रामों के जिनके निर्धारित नहीं हैं। उनके भी केडर बनाकर नियमित किया जाए। तथा नियमित की प्रक्रिया के प्रचलन में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक-सी-5-2/ 2018/ 1/1/3,5 जून सन 2018 की नीति लागू कर,उसके अनुसार नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जावे। एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल आदेश करने का अनुरोध किया है।

2.एन.एच.एम.सपोर्ट स्टाफ को आउट सोर्सिंग से हटाकर तत्काल एन.एच.एम. में वापस लिया जाए। तथा बी.मॉक लेखापाल,मलेरिया एम.पी. डब्ल्यू.व अप्रेजल से निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल एन.एच.एम.में वापस लिए जाने की भी मांग की गई हैं। उधर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया है कि प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने अपने ट्वीट के माध्यम से संविदा व्यवस्था को अन्याय पूर्ण माना है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया हैं कि अपना संकल्प पूरा करें। साथ ही मुख्यमंत्री महोदय ने यह भी कहा था कि मैं शोषण की इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए संकल्पित हूँ। धरना स्थल पर तहसील के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बी.पी.एम.,बेम,बी.सी.एम.,आर.बी.एस.के. मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सी.एच.ओ.,ए.एन.एम.कुष्ठ सुपरवाइजर,टीवी रोग सुपरवाइजर,शाखा फार्मासिस्ट,एन.आर.सी., नर्सिंग ऑफिसर सहित कई कर्मचारी धरने पर बैठें हैं।