Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने अधिकारियों को लगाई फटकार आगामी दो दिवसों में प्राथमिकता से शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस सम्पन्न

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अनुभागवार, विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों और उनके निराकरण की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने वीसी के माध्यम से अनुभाग और जनपदवार सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीएमओ सहित अन्य एल-1 अधिकारियों से सीएम हेल्पलाईन में नवम्बर माह एवं 50 दिवस की अवधि की लंबित शिकायतों और उनके निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी ली।
कलेक्टर दुबे ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अतिशीघ्र संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें जिनका जिला स्तर पर निराकरण संभव नहीं है, उनका वरिष्ठ कार्यालयों से मार्गदर्शन प्राप्त कर शिकायतों का निराकरण किया जाए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, कृषि तथा पंचायत सहित अन्य विभागों की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित होने पर अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एल-1 तथा एल-2 अधिकारियों को आगामी दो दिवसों में अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तर पर एल-1 अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण संबंधी कार्यवाही की मॉनीटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्यप्रगति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक किया जाए, बिना कार्यवाही के कोई भी शिकायत लम्बित नहीं रहे। जो भी जवाब दर्ज करें, वह गुणवत्तापूर्ण हो। इसका विशेष ध्यान रखें। मांग आधारित शिकायतें जिनकी पूर्ति की जाना संभव नहीं है उनमें नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर दुबे द्वारा जिला अधिकारियों से भी सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा गत सप्ताह निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं संबंधित शिकायतकर्ता से चर्चा करें तथा निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराएं। कलेक्टर दुबे ने कुछ शिकायतों की मौके पर जाकर जांच कर निराकरण की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीएमओ सहित अन्य एल-1 अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।