नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 18 दिसंबर को मंडीदीप में सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स–प्रांतीय महाअधिवेशन में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री सांची में किसानों को निशुल्क सब्जी किट का वितरण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 18 दिसंबर को दोपहर 12:20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे मंडीदीप पहुंचेंगे तथा यहां शिवविलास गार्डन में आयोजित सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स–प्रांतीय महाधिवेशन में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 02 बजे मंडीदीप से प्रस्थान कर शाम 04 बजे सांची पहुंचेंगे तथा यहां स्थित नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को निशुल्क सब्जी किट वितरित करेंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी शाम 05 बजे सांची से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है