इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिए सर्दी से बचने के लिए नेकी का वाहन हर मंगलवार को दो महान शख्सियतों की स्मृति में चलाया जाएगा जिसमें कंबल और गर्म वस्त्र रहेंगे जरूरतमंद वहां से ले सकता है । संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला एवं उप संयोजक सैयद जर्रार ने बताया नेकी का वाहन 20 दिसंबर मंगलवार रात्रि 10:00 बजे छतरी चौक से प्रारंभ किया जाएगा जो शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म वस्त्र प्रदान करेगा इस मंगलवार को युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं संत मदर टेरेसा की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया जाएगा उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव अब्दुल वकील ने दी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है