Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मामूली विवाद पर दो पक्षों में झगड़ा विवाद में सिरफुटौव्वल के बाद घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, शहर में एहतियात के तौर पर इंडियन चौराहे पर वज्र वाहन और क्यूएएफ़ पुलिस फोर्स तैनात स्थिति नियंत्रण में

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। बीती रात थाना कोतवाली के तहत नयापुरा वार्ड नंबर 1 में गाली गलौज और मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया ।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट में हाथ पैर सिर में चोटें आई हैं ।सभी घायलों को कोटवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल नवागत एसडीओपी आरती शर्मा कर रही है।फिलहाल एहतियात के तौर पर जिला व पुलिस प्रशासन ने इंडियन चौराहे पर पुलिस फोर्स वज्र वाहन और क्यूएएफ कंपनी के सस्शत्र जवान तैनात कर दिए गए हैं ।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।
थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि बीती रात नारापुरा वार्ड नंबर एक निवासी फरियादी खूबचंद शाक्य पिता सुजान सिंह 58 वर्ष में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई आरोपी सगीर नसीम अनुवाद अमान खान ने एक राय होकर घर के सामने रास्ते की गली से आने जाने पर थे खूबचंद को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद इतना बढ गया कि आरोपी सगीर नसीम अरबाज और अमन खान ने लाठी लोहे की रॉड से खूबचंद शाक्य रितिक रोशन उनकी पत्नी भागवती बाई शाक्य और बेटी हेमलता के ऊपर मारपीट की ।जिससे उन्हें चोटें आई दूसरे लोगों को भी मारपीट में चोटें आई हैं ।सभी घायलों को पुलिस ने रात्रि में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। इस पूरे मामले की जांच नवागत एसडीओपी आरती शर्मा कर रही है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307 ,294 ,323 ,323 ,506 ,34 एससी एसटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज की है।