बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

बदनावर तहसील में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का द्वितीय दिन शनिवार को सिविल अस्पताल परिसर में जारी हैं। शनिवार को सभी नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा शोषित कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगें शासन-प्रशासन से पूरी करने के लिए एवं मध्यप्रदेश शासन को सद्बुद्धि देने के लिए कर्मचारियों ने गायत्री मंत्र के साथ-साथ भगवान के भी भजन-कीर्तन के पाठ पढ़े गए हैं। तथा
आर हो या पार हो, नियमितीकरण इस बार हो।
सुनो मामाजी हमारा संदेश,
नियमितीकरण का दो आदेश।
हमारा वोट उसको, जो नियमित करे जो हमको।
शौक नही मजबूरी हैं,
ये हड़ताल जरूरी हैं।
आश्वासन नही नियमितीकरण चाहिए,
मानसिक पीड़ा से मुक्ति चाहिए।
चलो नया इतिहास बनाते हैं,
संविदा शब्द को मिटाते हैं।
जैसे नारे लगाकर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रयत्न भी किया जा रहा है। इस दो सूत्रीय अनिश्चितकालीन हड़ताल में मेडिकल ऑफिसर,ओपीडी मेडिकल ऑफिसर गायने कोलॉजिस्ट, आरबीएसके,बीपीएम,बेम,बीसीएम,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ,एएनएम, कुष्ठ सुपरवाइजर,टीवी रोग सुपरवाइजर,स्टोर शाखा, फार्मासिस्ट,एनआरसी,नर्सिंग ऑफिसर सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है