स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन बेगमगंज
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिले तहसील बेगमगंज में शादी समारोह में हुए मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारी। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और युवक को बेगमगंज सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर घायल युवक को रायसेन जिला हॉस्पिटल में रेफर किया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बेगमगंज मेजबान शादी गार्डन मुकरबा रोड पर शादी में किसी बात पर दो युवकों में विवाद हो गया। शादी समारोह में लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को खत्म करवा दिया। जैद खान घर ना जाकर अपने दोस्त के पास चला गया वहां पर रास्ते में आरोपी तब्बू का भाई अजहर मिला और उसने कहा कि तुम्हारा तब्बू से कोई विवाद हुआ है तो उसने कहा हां तब अजहर ने जैद को रोक लिया और फोन करके तब्बू आदि को बुला लिया। तब्बू अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और आते से ही उसने जैद को गोली मार दी। गोली जैद के गले में से छेद करके पीछे से निकल गई। बेगमगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है