Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन / सागर
दिनांक 17/12/22

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सोमवार को प्रात: 11 बजे से भंडारण केंद्रों से होगा यूरिया का वितरण

सोमवार को प्रात: 11 बजे से विपरण संघ के विभिन्न भंडारण केंद्रों से यूरिया का वितरण किया जाएगा । कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला वितरण अधिकारी राखी रघुवंशी ने बताया कि यूरिया की रैक प्राप्त होने के बाद जिले के स्थानों पर वितरण संघ के भंडारण केंद्रों से सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से वितरण किया जाएगा।
रघुवंशी ने बताया कि जिले के मकरोनिया वितरण संघ और नई गल्ला मंडी के गोदाम, राहतगढ़ ,शाहगढ़, बंडा , मालथौन, खुरई, गौरझामर, केसली, गढ़ाकोटा विपणन संघ के भंडारण केंद्र से यूरिया का वितरण होगा। रघुवंशी ने बताया कि खाद यूरिया डीएपी एवं एनकेपी का लगातार वितरण जारी रहेगा उन्होंने बताया कि समस्त किसान भाई समय पर भंडारण केंद्रों पर पहुंचे एवं संयम के साथ यूरिया प्राप्त करें।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार:

किसान भाइयों रबी फसल की तैयारी के लिए पूर्वक की आवश्यकताएं होती है फसलों के लिए मुख्य रूप से तीन तत्वों की आवश्यकता होती है पहला नत्रजन दूसरा फास्फोरस और तीसरा पोटाश इनकी पूर्ति के लिए कई पूर्व रख मौजूद है जैसे सिंगल सुपर फास्फेट, डीएपी एनपीके आदि यदि डीएपी उपलब्ध नहीं होता है तो उसके विकल्प के रूप में एनपीके अथवा तीन बेग सिंगल सुपर फास्फेट एवं 20 किलो यूरिया उपयोग करेंगे तो डीपी के तत्वों की पूर्ति हो जाएगी हमारे जिले में सिंगल सुपर फास्फेट एन पीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।