Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत ग्राम जलोदिया (कोद) के पाटीदार समाज के वरिष्ठ सदस्य पुनमचंदजी छपनिया 90 वर्ष का शनिवार को देवलोकगमन हो गया। अंतिम यात्रा में बडी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे जमना टेक्टर धार,के संचालक राधेश्याम पाटीदार, बाबुलाल पाटीदार एवं अनिल पाटीदार के पिताजी थे। दिवंगत श्री छपनियाजी का अंतिम संस्कार रविवार को कोटेश्वर धाम पर किया गया।
इस दौरान आयोजित शोक सभा में समाज के वरिष्ठ लोगो ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कृष्णकांत पाटीदार, नाथुलाल धोल,दिलीप पाटीदार,श्याम अग्निहोत्री, गणपत पाटीदार,दिनेश पाटीदार रामेशवर पाटीदार, सहित कई समाजजनों ने बताया कि दिवंगत पुनमचंदजी छपनिया का जीवन समाज उत्थान एवं सामाजिक विकास के संघर्ष भरा रहा। अम्बिका आर्दश विद्यालय,महाविद्यालय एवं सरदार पटेल अस्पताल बदनावर निर्माण में महत्वपुर्ण योगदान रहा। इन्होने अंबिका आर्दश विद्यालय एवं छात्रावास के निर्माण में नींव का पत्थर बनकर 25 वर्ष पूर्व बड़ी रकम 5 लाख रुपये दान देकर समाज नवनिर्माण में अहम भुमिका निभायी। इन्होने रामरतनजी भेंसावाले एवं रामरतनजी चावड़ा के साथ मिलकर संस्था के लिए राशि संग्रहण हेतु काफी संघर्ष किया। इन्ही के योगदान से समाज की संस्था उन्नतशील संस्था है। उज्जैन,महेश्वर सहित कई अन्य शहरों व गांवों में धार्मिक आयोजन में इन्होने महत्वपुर्ण सहयोग किया गया। मंदिर,सामाजिक धर्मशालाओं के निर्माण में सराहनीय योगदान दिया। कई गौशालाओं मे गोवंश हेतु निःशुल्क चारा-घास व आर्थिक सहयोग भी किया गया। श्री छपनिया पाटीदार समाज के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहे। सभी समाज के विकास में सहयोगी स्वर्गीय पुनमचंद छपनिया को बदनावर क्षेत्र के सरदार पटेल की उपमा दी गयी।