स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

22 को होगा सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात,
इसके बाद दिन होंगे बड़े, रातें होंगी छोटी कहां कितना छोटा होगा दिन
● ग्वालियर में दिन 10 घंटे 22 मिनट और रात 13 घंटे 38 मिनट।
● दिल्ली में दिन 10 घंटे 11 मिनट, रात 13 घंटे 49 मिनट।
● भोपाल में दिन 10 घंटे 34 मिनट और रात 13 घंटे 26 मिनट।
● उज्जैन में दिन 10 घंटे 35 मिनट और रात 13 घंटे 25 मिनट।
● जयपुर में दिन 10 घंटे 19 मिनट, रात का समय 13 घंटे 41 मिनिट।
एंकर रायसेन। 22 दिसंबर गुरुवार को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। इस दिन ग्वालियर में 10 घंटे 22 मिनट का दिन तो 13 घंटे 38 मिनट की रात होगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में रात्रि 3.16 बजे प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य राजेश व्यास देवनगर ने बताया कि इसके बाद से दिन की अवधि बढ़ना शुरू हो जाएगी और रातें छोटी होना शुरू हो जाएंगी। इस दिन सूर्य पृथ्वी से काफी दूर रहता है जिससे चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर काफी देर तक रहती है।
जब सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर अग्रसर होता है तो इसे कर्क संक्राति कहा जाता है ।सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में अग्रसर होने को स्थिति को मकर संक्राति कहा जाता है। सूर्य के कर्क एवं मकर रेखा की ओर अग्रसर होने के कारण ही दिनों की अवधि में अंतर दर्ज किया जाता है। उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन 21 जून को दर्ज किया जाता है।वहीं उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को दर्ज किया जाता हैं। 21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है जिससे दिन और रात बराबर होते हैं।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप