सुघोष मंडल प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन ।
जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


चौरई/चांद/बिछुआ – भारतीय जनता पार्टी मंडल बिछुआ एवं चांद द्वारा सुघोष मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया ।
सुघोष प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने कहा की प्रदेश नेतृत्व का फोकस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। डिजिटल मीडिया के बढ़ते दौर में बीजेपी का ध्यान IT और सोशल मीडिया पर है सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने और देशविरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। आज सूचना क्रांति के बाद नेटवर्क भी गांव-गांव की मूलभूत जरूरत बन गया है और भाजपा के कार्यकर्ता सोशल नेटवर्क से लोगों को जोड़ेंगे।अभियान के माध्यम से हम अपनी सरकार के कामों और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे।
बिछुआ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में उद्धघाटन सत्र पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी अध्यक्षता शिवराम चौरसिया, द्वितीय सत्र पंकज साहू अध्यक्षता रामसिंह पटेल एवं समापन सत्र शैलेंद्र रघुवंशी अध्यक्षता गोलू नागरे एवं मंच संचालन निरंकुश नागरे ने किया ।
चांद मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में उद्धघाटन सत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर अध्यक्षता डा मनोज चौरसिया , द्वितीय सत्र कुणाल पाल , पंकज साहू एवं समापन सत्र पूर्व विधायक पं रमेश दुबे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर एवं मंच संचालन आदित्य ठाकुर ने किया ।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..