Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*‼️♦️आय पी एस विवेक अग्रवाल ने विवेक से किया प्रदेश भर मे जिले का नाम रोशन!!*

*‼️यशस्वी सी एम शिवराज सिंह चौहान के उस बयान का कि अधिकारी कर्मचारियों को परेशान कर शिकायत फर्जी सिद्ध होने पर कार्यवाही होंगी फरेब फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वालो. बेवजह 181. सी एम हेल्पलाइन शिकायत लगाकर प्रताड़ित करने वालो की शिकायत सिद्ध ना होने पर कार्यवाही होंगी!!*

*‼️वही फर्जी पत्रकार बनकर या न्यूज़ चैनल व केबिल के नाम पर या अवैध कृत्य संचालको से लूटपाट मचाकर ब्लैकमेलिंग करने वालो के खिलाफ भी होंगी कार्यवाही!!*

*‼️ई डी या विशेष पुलिस स्थापना या अन्य सरकारी विंगो के नाम की धौंस देने वाले का या ऐसे नामो का दुरूपयोग करने वालो के विरुद्ध भी होंगी कार्यवाही!!*

*‼️प्रदेश सी एम साहब के इस वक्तत्व के परिपालन मे प्रदेश की पहली कार्यवाही छिंदवाड़ा जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने कर जिले का प्रदेश भर मे नाम रोशन किया!!*

*‼️ई डी और लोकायुक्त से छापे की धमकी देकर ₹ 40 लाख की मांग करते करते धोखेबाज माने ₹ 10 लाख मे और जुन्नारदेव थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा की हिकमत अमली से ढ़गराज पहुच गए जेल!!*

 

*♦️♦️उमरेठ/परासिया :- जुन्नारदेव के तेजतररार थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के संज्ञान मे प्रार्थी दिनेश पिता श्यामलाल साहू पद ग्राम सेवक दौरियाखेड़ा हाल मुकाम बगीचा मोहल्ला तामिया ने मामले को कुछ इस प्रकार बताकर पुलिस अधीक्षक महोदय और थाना प्रभारी को शिकायत की कि वह उक्त पद पर उक्त स्थान पर पदस्थ है उसे पिछले दो वर्षो से तहसील तामिया के डिस्क संचालक योगेश तिवारी पिता गणेश तिवारी उम्र 49 वर्ष हाल मुकाम न्यूटन और लोकेश पिता फ़क़ीरचंद डेहरिया उम्र 44 वर्ष हाल मुकाम न्यूटन थाना परासिया भारत कि स्वतंत्र एजेंसी ई डी व विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) के छापे कि धौंस धमकी देकर समय समय पर ब्लैकमेल करते हुए ₹40लाख कि डिमांड कर रहे है!!*

*‼️थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने तत्काल मामले कि गंभीरता को देखते हुए जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को घटना का वृत्तांत बताकर उचित सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त कर जुन्नारदेव एसडीओपी के के अवस्थी के सानिध्य मे गिरोह की धरपकड़ कि रुपरेखा बनाई पता तो यहाँ तक चला है की ऐसे प्रकरण की ससख्त कार्यवाही करने मे टी आई बृजेश मिश्रा को दक्षता प्राप्त है जिन्होंने पूर्व मे जबलपुर के घमापुर तथा बालाघाट के तिरोड़ी मे ऐसी कार्यवाही को अमलीजामा पहना चुके है !!*

*‼️तय तिथि अनुसार प्रार्थी के परिवार मे आयोजित एक वेवाहिक कार्यक्रम मे आरोपी ने शादी की भव्यता को देखते हुए फिर नवम्बर 22 मे प्रार्थी को बताया कि ई डी टीम आ गयी है और उस टीम का एक सदस्य अपनी मदद कर देगा परन्तु ₹40 लाख लगेंगे लेकिन प्रार्थी के लिए आगे कि रणनीति पुलिस विभाग तय किए हुए थी!!*

*‼️प्रार्थी और ढ़गराजो के बीच वार्तालाप का दौर चलता रहा और जुन्नारदेव पुलिस अपनी कामयाबी की ओर बढ़ती रही!!*

*‼️शर्त व करार अनुसार बड़े शांत और सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे ग्राम सहायक पर ई डी व लोकायुक्त संगठन की किसी भी कोई कार्यवाही नहीं होंगी इसके एवेज मे दस लाख रुपए ई डी लोकायुक्त संगठन के देने होंगे और दोनों ठगीबाजो को पचास हजार रूपये देने होंगे की डील तय हुई इसके साथ ही पैसौ का लेनदेन देवस्थली जुन्नारदेव विशाला मे देना तय हुआ !!*

*‼️करार मुताबिक प्रार्थी दिनेश साहू ग्राम सहायक दौरियाखेड़ा यथा स्थान पहुंचा!!*

*‼️यहाँ उल्लेखित होवें कि आरोपी योगेश तिवारी दूसरे आरोपी लोकेश डेहरिया को ई डी और लोकायुक्त का व्यक्ति होना सिद्ध कर रहा था जबकि गौरतलब होवें कि लोकेश पूर्व का अपराधी किस्म का 420 का आरोपी रह चुका है और वही योगेश तिवारी नीली फ़िल्म दिखाने मे बदनामी भी झेल चुका है!!*

*‼️निर्धारित समय पर प्रार्थी दिनेश साहू जुन्नारदेव विशाला नकदी रकम लेकर पंहुचा और आरोपियों को देता उसी वक़्त बड़ी सूझबूझ से जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने आरोपियों को रंगेहाथो धरदबोचा!!*

*‼️प्रार्थी कि रपट पर से थाना प्रभारी जुन्नारदेव बी. मिश्रा ने अपराध न. 377/22 धारा 384.385.34.IPC का मामला पंजीबद्ध कर ऐसे धोखेबाज उर्फ चार्ल्स शोभराज रूपी दोनों को हिरासत मे लेकर प्रकरण विवेचना मे लिया!!*

*‼️इस पूरे प्रकरण की जाँच पड़ताल और धरपकड़ मे थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के साथ एएसआई शरद मालवी प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया आरक्षक क्रमशः चन्द्रकिशोर रघुवंशी राकेश चौरासे की अहम भूमिका रही जिन्हे पुरुस्कृत्त करने की मांग जनता जनार्दन ने की!!*