शकील खान रिपोर्टर



भाजपा नगर मंडल मनावर ने वार्ड नंबर तीन से नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का शंखनाद मां गायत्री की छत्र छाया में हुआ | भाजपा के वार्ड से लगभग सौ की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा मंडल की साधारण बैठक का आयोजन किया गया | भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने भाजपा की जनहितैषी योजनाओं के प्रचार एवं अनुशासित रहकर कार्य करने की बात कहीं | भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय ने सभी को जातिगत भेदभाव व मतभेद भूलाते हुए मंडल बैठक में तय” मेरा वार्ड प्रत्याशी ,कमल का फूल” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया | आपने कहा पर्यवेक्षक व संगठन द्वारा पार्षद प्रत्याशी चयन में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रखी जायेगी, लेकिन नाम तय होने के बाद पार्टी विरोधी काम पर गंभीर परिणाम से भी अवगत कराया | बैठक का उद्देश्य वार्ड की समस्याओं पर चर्चा एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनसे संवाद स्थापित करना था | इस मीटिंग का सबसे बड़ा आकर्षण युवाओं में जोरदार उत्साह एवं अच्छी उपस्थिती रही | वार्ड के शक्ति केन्द्र प्रभारी समीरमल जैन , वरिष्ठ प्रभारी अजय पाटीदार , सहप्रभारी दिलीप कुमरावत , मंडल से वार्ड प्रभारी महामंत्री धीरज बालेश्वर , नगर भाजपा पदाधिकारी , सभी मोर्चा अध्यक्ष , बुथ प्रभारी, वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की | चुनाव में अधिक से अधिक मतो से जीतने की मूल बात भी मंडल के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास के साथ कही | कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने किया |

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..