Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कामकाजी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन घर घर जाकर शासन की योजनाओं की कार्यकर्ता दें जानकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सिलवानी

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिले की तहसील सिलवानी में भाजपा कार्यकर्ताओ का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक गांव का प्रत्येक बूथ मजबूत हो।
केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की से अवगत कराए। यह उद्गार भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने व्यक्त किए।
वह भाजपा मंडल प्रभारी राजेंद्र ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में मार्केटिंग सोसायटी भवन में बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता सलीम का जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास निशुल्क राशन गांव-गाव तक पक्की सड़क ऐसी कई योजनाएं चलाई जा रही है कांग्रेस सरकार में सिलवानी तहसील में पक्की सड़क में तक नहीं थी लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है और विधायक रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में गांव- गांव तक पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया है बैठक को संबोधित भाजपा मंडल प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने भी किया। जबकि आभार व्यक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्षित साहू ने व्यक्त किया।