बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा व क्षेत्र के किसानों ने वृहताकार सेवा समिति शाख पर यूरिया खाद की नगद बिक्री का शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है। वर्तमान में किसानों की रबी की फसलो के लिए वृहताकार सेवा समिति शाख द्वारा पर्याप्त यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा हैं। जिससे कई किसान यूरिया खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बाजारों में व्यापारीयो के पास यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में पड़ा है। किंतु सरकारी मूल्य से डेढ़ा-दुगुना भाव में किसानों को यूरिया खाद बेंचा जा रहा है। ग्राम व क्षेत्र के किसान रमेशचंद्र पिता भेरूलाल सौलंकी ग्राम कल्याणपूरा,घनश्याम मकवाना खेरवास, राधाकिशन मालवीय बेगन्दा,जसवंतसिंह डोडिया छोटा कठोडिया,सत्यनारायण डार्वि ढोलाना कलां,इंदरसिंह पंवार धमाना,सलीम खान बामनसुता,मनोज सौलंकी मियाखेड़ी,दुर्लभराम धाकड़ कारोदा सहित उधर ग्राम काछीबड़ौदा के लतीफ सरकेजा,सादिक मेव,हबीब मेव,विनोद मकवाना, सीताराम मकवाना, रईस मेव,अरुण मेहता, रामेश्वर मकवाना, रामेश्वर लेवा,आदि किसानों ने बताया हैं कि बाजारों में सरेआम कालाबाजारी व धांधली कर किसानों से लूट घसीट की जा रही है। मगर शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों व अफसरों का ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है उधर प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि किसानों को खाद की कमी नहीं आने दूंगा। जो मामाजी के खोखले वादे यहां साबित होते नजर आ रहे हैं। एवं व्यापारी सरेआम किसानों के साथ खिलवाड़ कर यूरिया खाद के डेढ़ा-दुगना भाव से बेचकर अपना उल्लू सीधा कर रहे है।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप