Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजू जाट कांग्रेस में हुए शामिल

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की विधानसभा क्षेत्र बदनावर में कांग्रेस द्वारा 20 दिसम्बर 2022 से बदनावर बदलाव यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं को जागरूक व सक्रिय करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तिरुपति मैरिज गार्डन बदनावर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि हमें कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना होगा। टिकट चाहे किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को भी मिले। हमारा लक्ष्य है 2023 में बदनावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाना हैं। इसी सिलसिले में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, निरंजनपालसिंह पंवार,सुरेश पाटीदार,अभिषेकसिंह राठौर (टिंकू बना)आशीष भाकर, अभिषेक उर्फ़ टल्ला मोदी आदि ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस को आने वाले चुनाव में जीत के लिए संकल्प लिया हैं। बदनावर बदलाव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार,जनपद सदस्य परितोषसिंह राठौर (बंजी बना) दिलीप निनामा,बलराम चौधरी, बबलू भाबर,चंदन भूरिया, पार्षद साजिद खान,जगदीश पाटीदार, हरीश मांगलिया, तिलगारा मंडल अध्यक्ष धनपालसिंह,अतुल बाफना, कृष्णा पंवार,उमेश पाटीदार, राहुल पाटीदार,उपसरपंच गोवर्धन पाटीदार सहित कई पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
संचालन बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया। आभार युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमलसिंह सिसोदिया ने माना।