Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरापुरा में हुए विवाद को टालने विवादित स्थल पर पहुंचा प्रशासनिकअमला:एसडीएम ,तहसीलदार, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व ने मौके से पत्थर हटवाए दी लोगों को समझाइश दी

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।रायसेन के वार्ड क्रमांक 1 नरापुरा में शुक्रवार की रात को व 2 पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के 5-6 लोग घायल हो गए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 4 लोगों पर लाठी रॉड तलवार से जानलेवा हमला करने पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 का मामला दर्ज किया था। वहीं 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसी मामले में विवाद वाले स्थान पर पहुंचे एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह प पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन कोतवाली थाने के प्रभारी टीआई वीके सेन अजीज खान सहित पुलिस अधिकारियों ने लोगों से चर्चा की। वहीं उन्होंने लोगों को समझाइश दी कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो।जब पत्थरों का ढ़ेर हटवाए जा रहे थे।तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे तो राजस्व महकमे के प्रशासनिक अधिकारियों सहित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश भी दी।
अधिकारियों ने हटवाए पत्थर….
जिस जगह पड़े पत्थरों के ढ़ेर के कारण विवाद हुआ था। उस जगह पर कल ही तहसीलदार अजय प्रताप पटेल सहित कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी ने नपती की थी। वहीं आज मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली से एसडीएम तहसीलदार और नगर पालिका प्रतिनिधि के सामने उक्त जगह से पत्थर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जगह को जेसीबी मशीन से समतल किया।