स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ



एंकर रायसेन। रायसेन शहर को सुंदर स्वच्छ और हरा-भरा साफ सुथरा बनाए रखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत नगर में जगह-जगह स्वच्छता के लिए पेंटिंग दीवारों पर बनवा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।वही इंडियन चौराहे पर स्थित कोविड सेंटर की बिल्डिंग की दीवारों पर रायसेन की ऐतिहासिक धरोहर किले की इमारतों की पेंटिंग कराई जा रही है। इस पेंटिंग के जरिए युवा पीढ़ी और बच्चों को रायसेन किले की ऐतिहासिक इमारतों उसके महत्व को दिखाया जा रहा है। वही दीवारों पर पानी की बचत करने संबंधी कचित्र भी बनाए गए हैं। जो जन आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं ।मालूम हो कि हर साल स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद और प्रशासन स्वच्छता अभियान के लिए लाखों करोड़ों का बजट खर्च करता है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी लोग स्वच्छता के लेकर जागरूक नहीं बन पा रहे हैं।लोग मनचाहे जगह पर कचरा कूड़ा करकट फेंक कर रायसेन की स्वच्छता की पहचान को धूमिल कर रहे हैं।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप