पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) कटनी नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस पर साप्ताहिक पखवाड़ा के अंतर्गत वस्त्र एकत्रीकरण (क्लॉथ कलेक्शन) का अभियान शा. तिलक महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं के माध्यम से चलाया गया था उपरांत कटनी के मिशन चौक में सेवा परमो धर्म: के भाव को रखते हुए मानवता की दीवार बनाई गई जिसका उद्देश्य असहाय लोगों को मौसम अनुकूल वस्त्र मिल सके तथा उसका उपयोग वह कर सके साथ ही जरूरतमंद आवश्यकता अनुसार यहां से वस्त्र ले जा सकते है और जो वस्त्र दान करना चाहता है, वो यहां वस्त्र रख सकते है । जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सतना विभाग प्रचारक श्री संजय तिवारी जी, विभाग सह प्रचारक श्री हरिनारायण चौबे जी, एबीवीपी क्षेत्रिय छात्रा प्रमुख सुश्री वसुंधरा सिंह जी, जिला संयोजक श्री ऋषभ मिश्रा जी, जिला सह संयोजक सीमांत दुबे, विभाग संयोजक सिप्टन रजा , नगर मंत्री श्रेयांशु त्रिपाठी, इकाई मंत्री ऋषभ , मुकेश निगम , आशुतोष विश्वकर्मा , अनुष्का , ज्योत्सना, सौम्या , , देवांशू व समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध