Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही। सभी नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा शोषित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपने खून से अपनी वाजिब समस्याओं को व अपनी प्रमुख मांगो को कागज पर लिखी गई हैं,तथा बदनावर तहसील में पदस्थ समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मुख्य 2 सूत्रीय मांग, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तरह नियमित किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ के साथ-साथ समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका कैडर निर्धारित नहीं है। उनके कैडर बनाया जाए 2018 की नीति लागू कर 90% वेतन एरियर एवं अन्य सुविधा दी जाए। एनएचएम सपोर्ट स्टाफ को आउटसोर्सिंग से हटाकर तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए एवं एनएचएम के निष्कासित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को एनएचएम में वापस लिया जाए। इस संबंध में सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी मेघा पंवार महोदया राजस्व बदनावर को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया हैं। ज्ञापन में मेडिकल ऑफिसर गायनेकोलॉजिस्ट,आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर,बीपीएम,बेम,बीसीएम,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ,एएनएम,कुष्ठ सुपरवाइजर,टीवी रोग सुपरवाइजर,स्टोर शाखा, फार्मासिस्ट,एनआरसी,नर्सिंग ऑफिसर आदि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।