Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बड़वानी जिले से मुकेश अम्बे की रिपोर्ट

**बड़वानी कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान 2 बच्चों को सौंपा मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना का स्वीकृति पत्र**
…………


योजना के तहत दोनो बच्चों को अब अगले माह से मिलने लगेगी 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता
बड़वानी 20 दिसम्बर 2022/मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के कसरावद बसाहट निवसी श्री मंगल पिता राधू ने आवेदन देकर बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में वे 3 भाई और 1 बहन है। वे और उनकी बहन मजदूरी करके गुजर-बसर करते है। उन्होने अभी कुछ समय पहले जांच कराई तो उन्हे सिकलसेल बीमारी बताई है। अतः उन्हे शासन की योजना के तहत उनका ईलाज करवाया जाये एवं सहायता दिलवाई जाये।
इस पर कलेक्टर ने उन्हे बताया कि उनके दो भाई शिवम और ओम जो कि 18 वर्ष से कम आयु के है, उन्हे मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना के तहत लाभ दिया गया है। अब अगले माह से उनके दोनों भाईयों को 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी। इस दौरान कलेक्टर ने शिवम और ओम को मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना के स्वीकृति पत्र भी सौंपा।
साथ ही उन्होने आवेदक मंगल के ईलाज के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि इनकी सम्पूर्ण जांचे करवाई जाये एवं अगर यह सिकलसेल में पाजिटिव पाया जाता है तो इसका सिकलसेल बीमारी को कार्ड बनाया जाये। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया कि वे पात्रतानुसार इसकी पेंशन भी प्रारंभ करवाये।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन के तहत मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना के अंतर्गत 0-18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नही है, उन्हे 4 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाती है। साथ ही ऐसे मरीज जो सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित है, उन्हे भी शासन से प्रतिमाह पेंशन की राशि भी दी जाती है।