बड़वानी से जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे की रिपोर्ट
**केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन**

**केंद्रीय विद्यालय बड़वानी में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुन्दन राठौर के मार्गदर्शन में खेल शिक्षक कमलेन्द्र ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियां करवाई। खेल समारोह का शुभारम्भ श्री संजय कुमार जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक के मुख्य आतिथ्यत्व तथा डॉ. (प्रो.) के. एस. बघेल की अध्यक्षता में हुआ। समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें 200 मीटर रेस 400 मीटर रेस तथा गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई छोटे बच्चों के लिए 100 मीटर की दौड़ का अयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सदन के बच्चों ने जिसमें सुभाष सदन, रमण सदन ,टैगोर सदन और अशोक सदन के बच्चों ने बड़ी संख्या में स्वर्ण पदक ,रजत पदक ,तथा कांस्य,पदक जीता। मंच संचालन हेमंत वर्मा और आशा बागुल ने किया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप