बी.एल.सूर्यवंशी

जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत ग्राम काछीबड़ौदा के आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र पर मानव सेवा संस्था रतलाम के निर्देशन एवं युवा मंडल काछीबड़ौदा के सहयोग व श्री सहयोग सेवा संस्था बदनावर के तत्वावधान में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर में ब्लड ग्रुप का टेस्ट कर उनको कॉर्ड भी वितरित किये जाएंगे। शिविर प्रातः दस बजे से दोपहर एक बजे तक रखा गया है। ग्राम के स्थानीय युवा, ग्राम के लोगो के घर-घर जाकर रक्त देने से क्या-क्या फायदे हैं। इसके साथ-साथ रक्तदान करना यह एक पुनीत कार्य भी हैं। इस बारे में समझाईस दे रहे हैं। और जागृत भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि काछीबड़ौदा शिक्षा,स्वास्थ्य एवं खेलकूद आदि गतिविधियों के क्षेत्र में प्रदेश,जिले एवं तहसील में काफी जाना-माना ग्राम हैं। यह एक सकारात्मकता कदम हैं। इस निःशुल्क रक्तदान शिविर में क्षेत्र व ग्रामीण लोगों से अनुरोध है कि दिनांक 30 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को ग्राम काछीबड़ौदा के उपस्वास्थ्य केंद्र पर शत-प्रतिशत उपस्थित होने की अपील भी की हैं। साथ ही पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता प्रदान करे। व अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए रक्त डोनेट के लिए लोगों को प्रेरित करे। शिविर में सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनावे। मानव सेवा संस्था रतलाम के निर्देशन एवं श्री सहयोग सेवा संस्था बदनावर के तत्वावधान में हम सभी के सहयोग से ब्लड ग्रुप टेस्ट एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हम सभी को पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता में भाग लेकर सभी ग्रामवासियों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए रक्त डोनेट करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उक्त जानकारी सहयोग सेवा संस्था के मनोज जैन ने दी हैं।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप