Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर पालिका परिषद ने शहर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जलाए अलाव गरीब बेसहारा और जरूरी काम आने वाले जरूरतमंद लोग कड़ाके की ठंड में हो रहे परेशान

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। रायसेन शहर सहित जिले भर में इन दोनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीत लहर का भी प्रकोप जारी है ।लेकिन नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर एक भी जगह अलाव जलाने के ईंधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिससे बेसहारा गरीब मजदूर और जरूरी कामकाज से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं जबकि पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने अलाव जलाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल की थी ।लेकिन अब वह जनता से किए अपने वादे से मुकर गए हैं ।जिससे कड़ाके की ठंड में लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। अलाव जलाने की मांग को लेकर मानव सेवा समिति रायसेन के अध्यक्ष निरंजन सिंह उर्फ पप्पू कुशवाहा ने नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ,कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपकर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग उठाई। जिला अस्पताल सहित सागर भोपाल सागर तिराहे पाटनदेव महामाया चौक दरगाह शरीफ मजार के पास और बस स्टैंड पर अलौकिक कोई इंतजाम नहीं है। गरीबों को रजाई गद्दे कंबल आदि भी वितरित नहीं किए गए हैं ।जिला अस्पताल में डिलेवरी कराने आने वाली प्रसूताओं को गर्म पानी और अजवाइन का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है ।और जिला अस्पताल में ₹10 थाली में खाली सस्ता भोजन और ₹5 में नाश्ता इंतजाम भी नहीं है जिससे गरीब और परेशान है मानव सेवा समिति रायसेन यह व्यवस्था कम दामों में कराना चाहती है। लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक उनको कोई मुकम्मल जगह नहीं दी ।जिला मानव सेवा समिति के अध्यक्ष जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जगह नहीं मिली तो तंबू गाड़कर हड़ताल पर बैठ जाएंगे ।वह 23 जनवरी 2023 को यह निर्णय लेकर हड़ताल पर बैठ जाएंगे।