Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रीत तथा जवाबदेह बनाना ही सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य – रायसिंह मेवाड़ा
*आष्टा /किरण रांका*
नपा कार्यालय में सुशासन दिवस पर ली जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों ने शपथ ली।


आष्टा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए थे, उसी निर्देश के तहत स्थानीय नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष की अध्यक्षता में उपस्थित सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सहित अन्य भारत के वीर सपूतों की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इसी के तहत स्थानीय नगरपालिका में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की मौजूदगी में नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रीत तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस के माध्यम से सरकार द्वारा देश के नागरिको के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है साथ ही देश के नागरिको को सुशासन के माध्यम से विभिन सरकारी सुविधाओं का लाभ भी पहुँचाया जाता है। “ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन” के लक्ष्य पर शुरू किया गया गुड गवर्नेंस डे सरकार के विभिन योजनाओ एवं सुविधाओं को जनता के मध्य सुशासन के माध्यम से पहुँचाने हेतु शुरू किया गया है। सुशासन दिवस के माध्यम से सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं समाज के सभी वर्गों तक योजनाओ का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, लेखापालगण अनिरूद्ध नागर, यश कौशल, स्वच्छता प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, मोहम्मद इसरार, अरूण श्रीवास्तव, गबू सोनी, जगदीश चंद्रवंशी, ममता बम्हुरे, अरूणा सोनी, जितेन्द्र बुदासा, कपिल पटले, आशीष बैरागी, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, समर अली, अरूण विश्वकर्मा, रोहित कालेलकर, मदनमोहन शर्मा, लखन वर्मा, धर्मेन्द्र दिसावरी आदि मौजूद थे।