लोकेशन इंदौर
ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी



एंकर- 25 दिसंबर को देश भर में क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा जिसको लेकर इंदौर के सभी चर्च को रोशनी से सजावट की। जा रही है साथ ही सभी गिरजाघरों में गौशालाओं सहित गायन मंडली तैयार की गई है ओर पूजा अर्चना की जाएगी जिसकी जानकारी शुक्रवार को रेड चर्च के बिशप चाको टी जे ने पत्रकार वार्ता में दी।
वीओ- इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को इंदौर के सभी गिरजाघर खुले रहेंगे जिसमे अन्य धर्म के लोग भी आ सकते है, इंदौर रेड चर्च के कैथोलिक धर्म प्रांत बिशप चाको टी जे ने बताया कि कोरोना के 2 वर्ष क्रिसमस पर्व को धूमधाम से नहीं बनाया जा सका था लेकिन इस बार क्रिश्चियन समुदाय में क्रिश्चियन को लेकर अति उत्साह देखा जा रहा है,आम लोगों के लिए भी गिरजाघर खुले रहेंगे,इस दौरान उन्होंने सांता क्लॉस को लेकर कहा कि सांता क्लॉस प्रभु यीशु मसीह के भक्त थे और गरीबों के प्रति उनकी सेवा थी इसलिए उन्हें सभी मानते हैं लेकिन हम यह नहीं चाहते हैं कि सांता क्लॉस क्रिसमस का हीरो बने क्योंकि क्रिसमस का हीरो प्रभु यीशु ही है,,वही 25 दिसंबर को इंदौर के सभी गिरजा घरों में भक्तों की भीड़ ज्यादा रहेगी जिसको नियंत्रण करने के लिए सभी गिरजा घरों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है