Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जरूरतमंदों के घर तक पँहुच रहा राशन,,, मजिस्ट्रेट प्रकाश सिंह उईके बने प्रेरणास्रोत*


“सेवा ही संकल्प” ग्रुप छिन्दवाड़ा
एवं ख़िरसाडोह पॉलिटेक्निक
के पूर्व छात्रों के संघटन खास
का संयुक्त राशनदान अभियान

मजिस्ट्रेट प्रकाशसिंह उइके बने प्रेरणास्त्रोत

कोरोना महामारी के इस बेहद कठिन समय मे , इसके संक्रमण की रोकथाम व कोरोना के प्रसार को न्यूनतम करने के उद्देश्य से कई शासकीय प्रतिबंध विगत एक माह से भी ज्यादा समय से जारी है।

लॉक डाउन में प्रतिबंधों के चलते,लोग न सिर्फ घरों में कैद है बल्कि व्यापार व्यवसाय भी ठप्प से पड़े हुए है।
ऐसे समय मे सबसे मुश्किल दौर से रोजमर्रा की दिहाड़ी,हाथ ठेले,फुटपाथ पर सामग्री विक्रेता,सब्जी विक्रेताओं व घरों में दैनिक कार्य करने वालो गुजरना पड़ रहा है व कई समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है।
किसी के घर चूल्हा नहीं जल रहा है तो कोई राशन की कमी होने से मजबूरी में जैसे तैसे गुजारा कर रहा है।

ऐसे लोगो की पीड़ा को ,देख सुन भला कौन द्रवित नहीं होता।
हर गरीब के घर चूल्हा जले कोई भूखा न सोए इस बात की चिंता में,
“सेवा ही संकल्प ग्रुप छिन्दवाड़ा “एवं
ख़िरसाडोह पॉलिटेक्निक
एलुमनाई एसोसिएशन पूर्व छात्र संगठन (KHAAS) छिन्दवाड़ा ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से
शहर के सभी वार्डों में जरूरतमंदों विकलांगों तक
राशन किट पंहुचाने का बीड़ा उठाया है।
लगभग 100 किट राशन का वितरण रोज इस कठिन आपदा के समय मे किया जा रहा है।
साथ ही फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को ग्रुप के प्रेणास्त्रोत मजिस्ट्रेट श्री प्रकाशसिंह उइके जबलपुर
द्वारा स्वयं के खर्च पर च्यवनप्राश का वितरण भी किया जा रहा है।

सेवा ही संकल्प समूह में
अब 130 से ज्यादा सदस्य जुड़ गए है जिसमे
जिले ,प्रदेश व देश के ,
कई न्यायाधीशगण,अधिवक्तागण
प्रशासनिक अधिकारीगण,
पोलिटेक्निक ख़िरसाडोह के पूर्व छात्र रहे कई विभागों में उच्च पदस्थ इंजीनियर्स, रेलवे, फारेस्ट, व अन्य विभागों के अधिकारीगण,
मीडिया कर्मी, शहर के व्यवसायीगण, व अन्य कई क्षेत्रों से सेवाभावी लोग
सहर्ष जुड़े हुए है।

कोरोना के इस विपत्ति काल मे ग्रुप द्वाराबन सिर्फ राशन वितरण,बल्कि
हॉस्पिटल में भर्ती में कठिनाई,दवाइयों की व्यवस्था इंजेक्शन की व्यवस्था,खून की जरूरत होने पर व्यवस्था CT स्केन व अन्य जांच में सुविधाएं भी
यथासम्भव की जा रही है।

उदारहृदय सदस्यों के समूह
सेवा ही संकल्प के नित नए सेवाकार्यों को प्रशासन एवं आमजनों से किये जा रहे सेवाकार्यों हेतु भरपूर सराहना व उत्साहवर्धन मिल रहा है।
साभार,,।