बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


जुन्नारदेव-:कोरोना के नए वेरिएंट के भारत में दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है। बीमारी से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करना जरूरी है ।ऐसे मरीजों को जिन्हें बुखार सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही हो वह हाथों को साबुन से धोएं , गर्म पानी की भाप लें, मास्क लगाएं, पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं ।भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से दूर रहें। उक्त आशय की सलाह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रविंद्र बाथम ने क्षेत्रवासियों को देते हुए कहा कि कोरोना की आ रही खबरों को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। कोरोना बचाव के समस्त प्रोटोकॉल का सभी क्षेत्रवासियों ने पालन करना चाहिए । ताकि यह बीमारी हमारे क्षेत्र में ना बढ़े। आगे उन्होंने कहा कि बीमारी के कुछ भी लक्षण मिलने पर तत्काल शासकीय सामुदायिक केंद्र में उपचार कराएं। अपनी मर्जी से या नीम हकीम उसे से इलाज ना कराएं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया