जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर



सफलता प्राप्त करने लक्ष्य को निर्धारित करे – पं रमेश दुबे
चौरई । नगर के कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और माँ सरस्वती का पूजन और संस्थापक प्राचार्य के चित्र पर माल्यार्पण किया
पूर्व विधायक श्री दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की कार्यक्रम में शामिल होकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे है। आज जिस मंच पर खड़े हैं, वहां 48 साल पूर्व वर्ष 1974 में इसी महाविद्यालय के अध्यक्ष पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। छात्र राजनीति के दौरान महाविद्यालय की आवश्यकता एवं समस्याओं के साथ ही परीक्षा केंद्र बनाने के साथ में अन्य समस्याओं को लेकर विभिन्न आंदोलन किए।
श्री दुबे ने छात्र छात्राओं को सीख दी कि आप पूरी लगन के साथ मेहनत करें और जीवन में सफलता की राह प्राप्त करने लक्ष्य निर्धारित करें उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।
मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं स्वागत भाषण कालेज प्राचार्य एन के शुक्ला ने दिया ।
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी, वरिष्ठ नेता शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, अमित सोनी, राजा जैन, पंकज साहू, यू के शुक्ला, जयेश नामदेव, मयंक शर्मा समेत कालेज स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है