Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट पापा जी ने 260

मलावर पुलिस की टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को धर दबोचा है वही टीम के सदस्यों ने मौके पर आरोपी गणों से जुआ खेलने की सामग्री को सख्त करने में सफलता अर्जित की है।
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिला पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नरसिंहगढ़ श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया एवं उनकी टीम द्वारा जुआरियों को पकड़ा गया है।
मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम खाखरा तेजा रोड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं तभी थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर ग्राम खाकरा तेजा रोड के पास ग्राम गिंदोर मीणा मैं दबिश देकर जुआ खेलते हुए आरोपी लक्ष्मण मीणा, रामभरोसे मीणा एवं कमल सिंह मीणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं ₹11000 रुपए नगद विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना मलावर में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 90 /21 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर जुआरियों को पकड़ने में उप निरीक्षक प्रदीप गोलिया थाना प्रभारी मलावर एवं उनकी टीम में शामिल प्रधान आरक्षक 477 मुकेश पवैया, प्रधान आरक्षक 257 ओमप्रकाश मीणा, प्रधान आरक्षक 58 जगदीश प्रसाद सेन, आरक्षक ओम प्रकाश मीणा, आरक्षक 931 सुनील भील, आरक्षक 933 सुनील एवं आरक्षक चालक शिवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।