Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार में मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन के जिला स्तरीय निर्वाचन संपन्न हुए। इस निर्वाचन में सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलने की शपथ,जय सरदार, जय पाटीदार, के जयकारों से पूरा सदन गूंजा। पाटीदार समाज संगठन की त्रिवार्षिक जिला स्तरीय निर्वाचन कार्य अंबिका धाम धार में वरिष्ठ, महिला एवं युवा समाजजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सर्व अनुमति से यतींद्र पाटीदार चिखलिया धार को मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन का जिला अध्यक्ष,सारिका राकेश पाटीदार हातोद को महिला संगठन की जिला अध्यक्ष, देवेंद्र पाटीदार साकरिया बिडवाल को सरदार पटेल युवा संगठन का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय समस्त पदों पर भी सभी पदाधिकारियों को सर्व अनुमति से निर्वाचित किया गया हैं। बड़ी संख्या में समाजजन अंबिका धाम,धार में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ द्वारा सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। जिसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम बोर्दिया द्वारा निर्वाचन संबंधित समस्त नियमावली समाजजनों के सामने प्रस्तुत की गई। पाटीदार समाज संगठन के संरक्षक कृष्णकांत पटेल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की रूपरेखा एवं सर्व समिति हेतु प्रस्ताव रखा गया। निर्वाचन के पश्चात सभी पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ कृष्णकांत पटेल, राधेश्याम बोर्दिया, उदयराम पाटीदार, रमेश पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटीदार कोद,सोहन पाटीदार बिछिया का अंबिका माता मंदिर में पुष्प माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। निर्वाचन कार्य के पश्चात तीनों तहसील के तहसील निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सह जिला निर्वाचन अधिकारी का भी सम्मान किया गया।
पाटीदार समाज जिला कार्यकारिणी
पाटीदार समाज जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष यतिंद पाटीदार चिकल्या,उपाध्यक्ष मदनलाल पाटीदार मोरग़ाव, महामंत्री राजेश पाटीदार अमोदिया,कोषाध्यक्ष भरतलाल पाटीदार लेडगाव, सचिव जगदीश पाटीदार तिरला,सहसचिव परमानन्द पाटीदार फुलेड़ी,संगठन सचिव रतनलाल पाटीदार अमोदिया,प्रवक्ता भगीरथ पाटीदार सरदारपुर,मीडिया प्रभारी गोविंद पाटीदार धार,सदस्य भरतलाल पाटीदार बदनावर,राकेश पाटीदार सरदारपुर,रणजीत पाटीदार गाजनोद,भरतलाल पाटीदार सरदारपुर, नारायण पाटीदार तोरनोद, देवेंद्र पाटीदार चिकल्या बनाये गए
महिला संगठन कार्यकरणी
महिला संगठन में जिला अध्यक्ष सारिका पाटीदार हातोद,उपाध्यक्ष शर्मिला पाटीदार मुंडला,महामंत्री प्रभा पाटीदार चिकल्या,कोषाध्यक्ष मंजू पाटीदार छोकला,सचिव सिमरन पाटीदार दसाई, सहसचिव भावना पाटीदार धार, संगठन सचिव ममता पाटीदार लेडगांव,प्रवक्ता ममता पाटीदार धार,मीडिया प्रभारी प्रियंका पाटीदार पलवाड़ा, कार्यकारणी सदस्य मधुबाला पाटीदार, जया पाटीदार, लक्ष्मी पाटीदार ,प्रेमलता पाटीदार,रेखा पाटीदार बनाए गए।
सरदार पटेल युवा संगठन
सरदार पटेल युवा संगठन के लिए जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार बिड़वाल, उपाध्यक्ष विजय पाटीदार,महामंत्री विजय पाटीदार दसाई,कोषाध्यक्ष नारायण पाटीदार बिछियां,सचिव देवेन्द्र पाटिदार ढोलाना,सहसचिव नीरज पाटीदार तिरला,संगठन सचिव योगेश पाटिदार,प्रवक्ता योगेश पाटिदार तोरनोद,मीडिया प्रभारी गजानंद पाटीदार गाजनोद,कार्यकरणी सदस्य अशोक पटेल बिड़वाल,दीपक पाटीदार, राहुल पाटीदार, मनोज पाटीदार बदनावर,नारायण पाटीदार, विजय पाटीदार बनाए गए उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गजानंद पाटीदार ने दी।