Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

पौष कृष्ण पक्ष की स्नान दान अमावस तथा शुक्र अमावस जो वर्ष में एक बार आती है, के तहत गोकुलधाम गौशाला समिति के द्वारा “गऊ माता का गऊ रथ “मनावर शहर के अंतर्गत भरडपुर में ले जाकर गौ भक्तों से आटा ,चावल, दाल ,सब्जी ,रोटी ,सब्जी की कतरन, खल, काकडे,फल एवम मौसमी वस्तुएॅ मांगी गई।
गोकुलधाम गौशाला समिति के प्रवक्ता जगदीश पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में 113 गऊ माता है ,जिनका संचालन शासन एवं जन सहयोग से विधिवत हो रहा है। बीमार गऊ माता के लिए डॉक्टरों को भी समय- समय पर ले जाकर दिखाते हैं तथा इलाज करवाते हैं।समिति द्वारा यहां पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्य भी करवाते हैं। नर्मदा परिक्रमा कर रहे है -डिजिटल बाबा से सप्त दिवसीय “गऊ -कथा” के वार्तालाप के दौरान समिति को स्वीकृति दे दी गई है। आने वाले समय में डिजिटल बाबा द्वारा गऊ माता की कथा की जाएगी। लक्ष्मण मुकाती ,लोकेश पाटीदार ,निलेश जैन ,अरविंद अंदवालिया ,नवनीत पाटीदार, रविंद्र पाटीदार, , हरिओम एल आई सी,गिरीश दिक्षित,प्रदीप पाटीदार आदि ने अपना सहयोग दिया।