Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

काेरोना को लेकर किया अलर्ट:सिविल सर्जन बोले- पहले वाले कोरोना वायरस से नए वेरिएंट के फैलने की क्षमता 10 गुना ज्यादा,कोरोना से डरें नहीं बल्कि बरतें सावधानियां

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।जिले में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इसी के चलते रायसेन जिला अस्पताल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब आने वाले मरीजों को एतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ रमन दिनेश खत्री ,जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड के तय नियमों का पालन जरूर करें। क्योंकि नया वेरियंट पिछले वाले से 10 गुना तेजी से फैलता है।लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वैक्सीन का तीसरा डोज लगवाएं। यह सब इसलिए भी जरूरी है कि कोरोना की पहली दो लहरों में जिले में 9 हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले थे।, जिनमें से 200 से अधिक मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि जिले में 2019 में कोरोना आने के बाद से अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्था में खासा सुधार हुआ है।सीएमएचओ
डॉ खत्री डॉ. शर्मा ने बताया भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी 2 दिन पूर्व जारी की गई है। इसमें इन्हीं बातों पर जैसा कि पूर्व में ही बताया गया है, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, चेहरे पर मास्क अनिवार्य है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।, जिन लोगों ने वैक्सीन का तीसरा डोज नहीं लगवाया है उन लोगों से अपील है वह अपना तीसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं।
नए वेरिएंट में पहले वाले कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इस नए वेरिएंट में सामान्य से हाथ पैरों में दर्द होना, गर्दन में दर्द रहना, भूख लगना अचानक कम हो जाती है। इस नए वेरिएंट का सीधा लंग्स पर प्रभाव पड़ता है।इसलिए ज्यादा खतरनाक है। इसकी फैलने की क्षमता पूर्व के वायरस से 10 गुना ज्यादा है।
आधे लोगों ने ही लगवाया प्रिकॉशन डोज….
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि रायसेन जिले में अभी तक प्रिकॉशन इंजेक्शन डोज आधे लोगों ने ही लगवाए हैं।बाकी प्रिकॉशन डोज लगाने जल्द ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।