अभिषेक नायक रिपोर्टर



शनिवार को अचानक बदले मौसम व आसमान में काले बादलों के डेरो ने किसानों की चिंता बढ़ा दी । खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 के तहत उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीदी जारी है। पानी गिरने के आसार के कारण खुले में रखे अनाज के भीगने की आशंका बनी हुई है। बहोरीबंद तहसील के 16 खरीदी केंद्रों में अब तक 37 हजार 357 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है लेकिन मौसम को देखते हुए परिवहन की चाल सुस्त है क्योंकि अभी सिर्फ 22 हजार 118 क्विंटल का ही परिवहन किया गया है। 15 हजार 239 क्विंटल धान परिवहन न होने से खुले आसमान के नीचे रखी हुई है। इसके अलावा एसएमएस मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान भी अपनी उपज का विक्रय करने केंद्र पहुंच रहे हैं।
केंद्रों में नहीं पुख्ता इंतजाम- अचानक मौसम में बदलाव से किसानों को अपनी उपज बचाने का डर सताने लगा है। क्योंकि यदि बारिश हुई तो केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने कोई इंतजाम नहीं हैं। इसको लेकर किसान चितिंत हैं। क्योंकि गेंहू की खरीदी में भी अचानक बारिश होने से सैकड़ों क्विंटल उपज भीग गई थी। जिससे व्यवस्था इंतजाम की पोल खुलकर सामने आ गई थी। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों के द्वारा पहले से व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए गए। बहोरीबंद तहसील में परिवहन की खराब स्थिति उपार्जन केंद्र सिहुडी(बाकल), हथियागढ़, देवरी खरगवां, बरही, चांदनखेड़ा, कुआं व कूड़ा में है।
बचैया केंद्र में मिली लापरवाही- एसडीएम संघमित्रा गौतम ने गत दिवस बचैया स्थित खरीदी केंद्र का जायजा लिया। यहां बिना पंखा, छन्ना और ग्रेडर लगाए उपज खरीदी की जा रही थी। जिस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई व निर्देश दिए कि उपज गुणवत्ता युक्त ही लें। ग्रेडर बंद होने पर कहा ग्रेडर चलाएं शोपीस बनाकर न खड़ा करें। केंद्र में अब उपार्जित की गई उपज की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि यहां 2428 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1740 मीट्रिक टन का परिवहन हुआ और 1189 मीट्रिक टन का परिवहन होना शेष है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है