बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर





छिंदवाड़ा. श्री शक्ति ट्रस्ट एवं सँस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा सन्चालित सन्त आशाराम गुरुकुल आश्रम खजरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। योग वेदांत सेवा समिति ने जिले के हजारों स्कूलों और अन्य कई धार्मिक आयोजनों में यह कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।पूज्य बापूजी की प्रेरणा से पूरे विश्व को प्रदूषण मुक्त करवाने के उद्देश्य से यह अभियान सम्पूर्ण विश्व में चलाया गया और इसे तुलसी पूजन विश्वव्यापी अभियान नाम दिया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु तुलसी पौधे का वैज्ञानिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से स्कूलों के बच्चों को अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस उप महानिरीक्षक जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू महापौर विक्रम आहाके निगम आयुक्त जैसे कई अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को तुल्सीपूजन पौधा भेंट दिया। जिले के समस्त मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च में भी तुलसी पौधा भेंट किया।गुरूकुल में भी यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।जहां मुख्य अतिथि के रूप जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्व नाथ ऑक्टे महापौर विक्रम आहाके वार्ड के कर्मठ कार्यकर्ता विजय पाटिल ने उपस्थिति दर्ज की।लिंगा आश्रम के सैकड़ों साधकों ने आसपास के गांवों में तुलसी पूजन की संकीर्तन यात्रा निकाली गई। जिले भर के स्कूलों के विद्यार्थियों सहित जिले के लगभग 7 लाख से अधिक लोगों के लाभांवित होने की खबर है । कार्यक्रम में साध्वी रेखा बहन साध्वी प्रतिमा बहन खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े सुजीत सूर्यवंशी गुरूकुल प्रबंधक सुसील सिंह परिहार महिला समिति से सुमन दोईफोड़े छाया सूर्यवंशी पूनम मक्कड़ शिवानी साहू वनीता सनोडिया आदि ने अपनी-अपनी सेवाएं दीसमिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने इस आयोजन के सहयोग हेतु जिला कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी और स्थानीय मीडिया का आभार व्यक्त किया।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन