सिटी कोतवाली भिंड द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुऐ 02 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिंड श्री शैलेंद्र सिंह
चौहान जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे जी के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री निशा रेड्डी जी के नेतृत्व में भिंड शहर में अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर ट्रालियों को गोरी सरोवर रोड से पकड़ा गया ।
पकड़े गए महिंद्रा ट्रैक्टर Mp06AB0397 के चालक राजेंद्र सिंह पुत्र माधो सिंह राजावत उम्र 35 साल निवासी भरौली भिंड तथा स्वराज्य ट्रैक्टर बिना नंबर के इंजन नंबर cj1354lm013385 के चालक कृष्ण मुरारी जाटव पुत्र जयलाल जाटव उम्र 35 साल निवासी अंबेडकर नगर भरौली तिराहा भिंड से मौके पर रॉयल्टी व अन्य दस्तावेज मांगते कोई दस्तावेज मौके पर नही होना बताया जिस पर दोनो रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना लाकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा जाकर मायनिग विभाग को सूचित किया जाकर कार्यवाही की गई है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी रविंद्र शर्मा , उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी, प्रधान आर कमल, प्रधान आर राकेश भदौरिया आर राहुल राजावत की मुख्य भूमिका रही ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी